मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / राज्य /

राजस्थान में बदला मौसम, कई जगह हुई बारिश

राजस्थान में बदला मौसम, कई जगह हुई बारिश

13 जिलों में दो दिन बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

जोधपुर में तेज हवा के साथ बारिश

जोधपुर में तेज हवा के साथ बारिश

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को अलवर में दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली-NCR में खराब मौसम के चलते चार फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। सीकर में शाम 4 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जबकि भरतपुर में धूल भरी आंधी चली। जयपुर के कुछ इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में अगले दो दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। रात को जयपुर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

इससे पहले बुधवार, 14 अक्टूबर की शाम जोधपुर समेत पांच जिलों में हल्की बारिश हुई थी। मौसम में बदलाव के बाद इन शहरों में रात के समय ठंडक बढ़ गई है।हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर समेत कुछ जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें