मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / राज्य /

राजस्थान के 16 आरएएस अफसर IAS प्रमोट

राजस्थान के 16 आरएएस अफसर IAS प्रमोट

1998 और 1999 बैच के अधिकारियों को मिला प्रमोशन

16 आरएएस अफसर IAS प्रमोट

16 आरएएस अफसर IAS प्रमोट

राजस्थान के 16 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति दी गई है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रमोट होने वालों में RAS एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी और मुख्यमंत्री की संयुक्त सचिव अंजू राजपाल भी शामिल हैं। चयनित अधिकारियों में तीन महिलाएं हैं।

UPSC बोर्ड की बैठक जयपुर में

IAS में प्रमोशन पाने वाले अधिकारी 1998 और 1999 बैच के हैं। इनमें उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के विशेष सहायक उम्मेद सिंह का नाम भी शामिल है।

खबरों की अविरल धारा

पिछले महीने RAS अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) बोर्ड की बैठक हुई थी। पहली बार यह बैठक दिल्ली के बजाय जयपुर में आयोजित की गई। इसमें 18 अधिकारियों के नाम प्रस्तावित हुए थे, जिनमें से 16 का चयन 2025 की रिक्तियों के आधार पर किया गया है।

फिलहाल सभी अधिकारी अपने मौजूदा पदों पर काम करते रहेंगे। पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता के चलते तबादलों की संभावना कम है। चुनाव के बाद नई पोस्टिंग दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें