veterinarian-commits...
जेब से मिला सुसाइड नोट, महिला ठग और उसके पिता पर लगाए आरोप
सीसीटीवी में नजर आए परमात्मा सिंह, 8वीं मंजिल की छत पर
गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र में गुरुवार सुबह 45 वर्षीय पशु चिकित्सक ने अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान परमात्मा सिंह के रूप में हुई है। वह महराजगंज के नौतनवा में तैनात थे। उनकी पत्नी डॉ. सुमित्रा सिंह भी पशु चिकित्सक हैं। पुलिस के अनुसार, खाना खाने के बाद परमात्मा सिंह सुबह करीब 9.12 बजे अपार्टमेंट की छत पर गए और वहां से छलांग लगा दी। घटना CCTV में भी कैद हुई है। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को उनकी जेब से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें गरिमा सिंह नाम की महिला को मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए 1.40 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर ने करीब सात दिन पहले गरिमा और उसके रेलवे अधिकारी पिता ध्रुव नारायण सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी। दोनों को घटना से एक दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।