udaipur-acb-arrests-...
एसीबी ने माड़वा थाना इंचार्ज निर्मल कुमार खत्री और कांस्टेबल को 8 लाख एडवांस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
एसीबी गिरफ्त में मुंह लटकाए खड़ा थाना इंचार्ज और सिपाही
उदयपुर के माण्डव थाने में चार आरोपियों का केस से नाम निकालने के बदले 20 लाख रुपए में 'मांडवाली' चल रही थी। इसकी शिकायत एसीबी तक पहुंच गई। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर युनिट उदयपुर ने कार्रवाई करते आरोपी निर्मल कुमार खत्री, थानाधिकारी पुलिस थाना माण्डवा उदयपुर एवं भल्लाराम पटेल कांस्टेबल पुलिस थाना माण्डवा जिला उदयपुर को 8,00,000 (आठ लाख रूपये) रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। इसमें 1,00,000 एक लाख रूपये भारतीय चलन मुद्रा के नम्बरी नोट एवं 7,00,000 सात लाख रूपये के डमी नोट/चिल्ड्रन नोट) रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ACB के DG गोविंद गुप्ता ने बताया की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर को जरिए गोपनीय सूत्र से यह शिकायत प्राप्त हुई थी। परिवादी को पुलिस थाना माण्डवा जिला उदयपुर में पंजीबद्ध प्रकरणों में आरोपी नहीं बनाने की एवज में 20,00,000 (बीस लाख रूपये) रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। जिस पर सत्यापन दिनांक 21 अगस्त 2026 को प्रत्येक आरोपी के एवज में 5,00,000 रूपये कुल 20,00,000 रूपये की मांग की जाकर आरोपी 8,00,000 लेने पर सहमत हो गए। एसीबी टीम ने शनिवार को परिवादी से आठ लाख (8,00,000) रूपये रिश्वत मांगी।
जिस पर डॉ. रामेश्वर सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के सुपरवीजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर के नेतृत्व में डॉ. सोनू शेखावत पुलिस निरीक्षक द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी निर्मल कुमार खत्री, थानाधिकारी पुलिस थाना माण्डवा जिला उदयपुर एवं भल्लाराम पटेल कांस्टेबल नम्बर 1928 पुलिस थाना माण्डवा जिला उदयपुर को 8,00,000) आठ लाख रूपये (1,00,000) एक लाख रूपये भारतीय चलन मुद्रा के नम्बरी नोट एवं 7,00,000 सात लाख रूपये के डमी नोट/चिल्ड्रन नोट) रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती एस. परिमाला के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।
यह भी पढ़ें