मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / राज्य /

कोरियन बैंड BTS वालों से मिलने स्कूल से...

कोरियन बैंड BTS वालों से मिलने स्कूल से निकलीं 5वीं कक्षा की दो सहेलियां

गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर सुकुशल मिली दोनों बच्चियां

5वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्चियों ने उठाया खतरनाक कदम

5वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्चियों ने उठाया खतरनाक कदम

जयपुर में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की दो सहेलियां दक्षिण कोरियाई सिंगर और प्रोड्यूसर बैंग सी ह्यूक से मिलने के लिए स्कूल से निकल गईं। दोनों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तलाश के बाद दोनों गांधीनगर रेलवे स्टेशन से सुरक्षित मिलीं।

डीसीपी जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण के अनुसार 23 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे बच्चियों के स्कूल से घर नहीं पहुंचने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने उनकी तस्वीरें और पहचान संबंधी दस्तावेज लेकर तलाश शुरू की। तस्वीरें सभी थानों के साथ जीआरपी, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर भेजी गईं।

जांच में सामने आया कि दोनों बच्चियां यूट्यूब पर BTS के वीडियो देखती थीं। बच्चियों ने पुलिस को बताया कि इन्हीं वीडियो से प्रभावित होकर वे बैंग सी ह्यूक से मिलने के लिए घर से निकली थीं।

बच्चियों के गांधीनगर स्टेशन पर होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। दोनों बच्चियां आरपीएफ के पास सुरक्षित थी। पुलिस ने शाम करीब 7:30 बजे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें