मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / राज्य /

जयपुर, जोधपुर, कोटा में भाजपा के मेयर बन...

जयपुर, जोधपुर, कोटा में भाजपा के मेयर बने, खाटूश्यामजी में पुनर्मतदान पर हाईकाेर्ट की रोक

निकाय चुनाव के मुखिया के लिए बची हुए जगह भाजपा का तगड़ा प्रदर्शन, जयपुर में सुनील कोठारी, जोधपुर में प्रसन्नचंद मेहता और कोटा में अनुसुईया बनी मेयर

सुनील कोठारी, अनुसुईया गोस्वामी, प्रसन्नचंद मेहता

सुनील कोठारी, अनुसुईया गोस्वामी, प्रसन्नचंद मेहता

राजस्थान के निकाय प्रमुख चुनावों में शुक्रवार को पांच और परिणाम सामने आए। इनमें जयपुर, जोधपुर और कोटा के मेयर पद समेत दो अन्य निकाय शामिल है। जयपुर, जोध्पुर और कोटा नगर निगम में बीजेपी का मेयर निर्वाचित हुए हैं। श्रीविजयनगर नगर पालिका में कांग्रेस और सुकेत नगर पालिका में भाजपा का चेयरमैन बना। खाटू श्यामजी में पुनर्मतदान पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी।

जयपुर में भाजपा के सुनील कोठारी मेयर

जयपुर में महापौर पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी के सुनील कोठारी ने एकतरफा और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।सुनील कोठारी को कुल 89 वोट मिले, जो उनकी मजबूत लोकप्रियता और पार्टी की एकजुटता को दर्शाता है। इतनी बड़ी संख्या में मिले वोटों ने साबित कर दिया है कि जयपुर में बीजेपी का पलड़ा कितना भारी था।

जोधपुर में भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता महापौर

जोधपुर में सबसे ज्यादा मुकाबला कड़ा माना जा रहा था. क्योंकि यहां के 100 वार्डों के नतीजों में बीजेपी ने यहां 45 और कांग्रेस ने 44 वार्डों में जीत हासिल की है. जबकि 10 निर्दलीय और 1 पार्षद थे. लेकिन तीजों में प्रसन्न मेहता को 53 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी को महज 47 वोट मिले हैं. मारवाड़ का अहम शहर जोधपुर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का गढ़ है, लेकिन यहां भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही दलों ने अपने-अपने पार्षदों और निर्दलीयों की बाड़ेबंदी कर रखी थी, लेकिन जीत भाजपा को मिली ।

कोटा में भाजपा की अनुसुईया बनी मेयर

कोटा नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी मेयर निर्वाचित हुईं। उन्हें कुल 65 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सुमन को 35 वोट मिले। इस तरह मेयर पद का फैसला 30 मतों के अंतर से हुआ। कोटा में शुक्रवार सुबह से मेयर पद के लिए मतदान हुआ था। यहां भाजपा ने वार्ड नंबर 98 की पार्षद अनुसुइया गोस्वामी और कांग्रेस ने वार्ड नंबर 17 की पार्षद सुनीता सुमन को प्रत्याशी बनाया था। चुनाव से पहले 100 सदस्यीय कोटा नगर निगम में भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 और चार निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। 

श्रीविजय नगर में कांग्रेस, सुकेत में बीजेपी के चेयरमैन

इसके अलावा श्रीगंगानगर जिले की श्रीविजयनगर नगरपालिका में कांग्रेस के सुशील कुमार मीढ़ा अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि कोटा जिले की सुकेत नगरपालिका में भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा अध्यक्ष बने।

खाटू श्यामजी में पुनर्मतदान पर हाईकाेर्ट की रोक

सीकर जिले की खाटू श्यामजी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए पुनर्मतदान को फिलहाल हाईकोर्ट ने रोक दिया। हाईकोर्ट ने पहले हो चुके मतदान में 19 मतों की काउंटिंग करके ही रिजल्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में एक पार्षद के मतदान नहीं कर पाने के कारण मतगणना पर रोक लगा दी गई थी और पुनर्मतदान की तैयारी थी। पुनर्मतदान को हाईकोर्ट ने रोक दिया।

यह भी पढ़ें

राजस्थान के निकाय चुनाव में बीजेपी की डबल सेंचुरी!