Tuesday, 15 September 2026

Home / State /

two-buildings-collap...

दिल्ली के सत्य निकेतन में दो इमारतें गिरीं, PG में रह रहे छात्र फंसे

दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ हादसा

News Image

बिल्डिंग गिरने के बाद मौके पर पहुंचे लोग मलबा हटाते हुए

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक दो इमारतें भरभराकर गिर गईं। इनमें से एक इमारत छह मंजिला बताई जा रही है, जिसमें PG संचालित होता था। हादसे के समय छात्र अपने कमरों में मौजूद थे।

घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, मलबे में कई छात्रों के फंसे होने तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में मदद करते नजर आए। कुछ लोग हथौड़ों की मदद से मलबा हटाने की कोशिश करते नजर आए। हादसे में आसपास खड़ी कुछ गाड़ियां भी मलबे के नीचे दब गई हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास की अन्य इमारतों को भी खाली करा लिया गया।

खबरों की अविरल धारा


यह भी पढ़ें
×