Wednesday, 16 September 2026

Home / State /

aiims-forms-inquiry-...

कोटा की 15 साल की तन्वी की मौत पर AIIMS ने बनाई जांच कमेटी

पिता - कार्रवाई के बिना जांच का क्या मतलब?

News Image

तन्वी की मौत के बाद परिवार का बुरा हाल

कोटा की 15 वर्षीय तन्वी की मौत के मामले में AIIMS नई दिल्ली ने जांच कमेटी गठित की है। कमेटी तन्वी के इलाज, विशेषज्ञों की राय, मेडिकल रिकॉर्ड और मौत से जुड़ी परिस्थितियों की विस्तृत जांच करेगी। AIIMS ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और कमेटी की जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा। AIIMS के अनुसार तन्वी को 2012 में पहली बार कार्डियोलॉजी OPD में लाया गया था। जांच में उसे VSD के साथ पल्मोनरी एट्रेसिया नाम की जटिल जन्मजात हृदय बीमारी होने की जानकारी मिली। 2017 में डॉक्टरों ने हार्ट की जटिल बनावट के कारण सर्जरी संभव नहीं बताई और दवाओं से इलाज की सलाह दी।

1 सितंबर को सुबह करीब 2:50 बजे तन्वी की तबीयत अचानक बिगड़ी और ऑक्सीजन लेवल 48 प्रतिशत तक पहुंच गया। डॉक्टरों ने पुनर्जीवन के प्रयास किए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं, पिता मुकेश ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराने की बात कही है। परिवार का दावा है कि 13 साल में 100 से ज्यादा बार तन्वी को लेकर AIIMS पहुंचे, लेकिन ऑपरेशन की तारीख लगातार टलती रही। परिवार के अनुसार, 2015 में ऑपरेशन की तारीख तय होने के बाद भी सर्जरी नहीं हो सकी। तन्वी 9वीं कक्षा की छात्रा थी।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×