मुख्य सामग्री पर जाएं

Monday, 2 November 2026

Home / क्राइम /

ट्रोले ने तीन दोस्तों को कुचला, 8 बहनों...

ट्रोले ने तीन दोस्तों को कुचला, 8 बहनों का इकलौता भाई भी नहीं बचा

बांसवाड़ा में नेशनल हाईवे-56 पर हुआ दर्दनाक हादसा

तीन  दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रोले ने तीन दोस्तों की जिंदगी छीन ली। तीनों युवक नेशनल हाईवे-56 पर लसोड़िया पाड़ी के पास सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान भील कुआं की तरफ से आए ट्रोले ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। इनमें 21 साल का धनपाल आठ बहनों का इकलौता भाई था।

एएसआई अमर सिंह के अनुसार, हादसा 30 अक्टूबर रात करीब 9 बजे हुआ। भड़वेल निवासी सुनील पटेल (25) सड़क किनारे खड़ा था। तभी बाइक से गुजर रहे सेंड नानी निवासी अंकित मछार (21) और संदलाई बड़ी निवासी धनपाल डोडियार (21) ने उसे देखकर बाइक रोक दी। तीनों दोस्त बातचीत करने लगे, तभी ट्रोले ने उन्हें चपेट में ले लिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही जिंदगी की जंग हारे

खबरों की अविरल धारा

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस से तीनों को सज्जनगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

धनपाल की मौत से आठों बहनों का सहारा छिन गया। पुलिस ने ट्रोला जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन दोस्तों की एक साथ मौत से आसपास के गांवों में शोक है।

यह भी पढ़ें