मुख्य सामग्री पर जाएं

Monday, 2 November 2026

Home / क्राइम /

चचेरे भाइयों को फंसाने के लिए पिता ने 8...

चचेरे भाइयों को फंसाने के लिए पिता ने 8 महीने की बेटी को मार डाला

करौली जिले के हिंडौन की घटना, पुलिस ने पिता से पूछताछ की तो जुर्म कबूला

आरोपी पिता रामदेव

आरोपी पिता रामदेव

करौली जिले के हिंडौन में एक पिता ने अपने चचेरे भाइयों को हत्या के मामले में फंसाने के लिए 8 महीने की मासूम बेटी की जान ले ली। वारदात के बाद वह खुद थाने पहुंचा और चार चचेरे भाइयों व उनकी पत्नियों के खिलाफ बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को आरोपी पिता रामदेव जाटव को ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

घटना 28 अक्टूबर की नई मंडी थाना क्षेत्र के खेड़े का पुरा गांव की है। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि चचेरे भाइयों ने घर पर हमला कर उसकी बेटी ऋषिका के सिर पर लाठी मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।

गोद में थी मासूम, जमीन पर पटक दिया

खबरों की अविरल धारा

थाना प्रभारी नरेश पोसवाल के अनुसार, जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद रामदेव पर शक गहराया। 31 अक्टूबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक, चचेरे भाइयों से विवाद के दौरान रामदेव ने गोद में मौजूद बेटी को जमीन पर पटक दिया था।

दरअसल, पत्नी से विवाद के बाद चचेरे भाइयों के पक्ष के लोगों ने दोनों को समझाया था। इसी बात को लेकर रामदेव उनसे नाराज था।

यह भी पढ़ें