जयपुर में मूसलाधार बारिश, श्रीगंगानगर में बवंडर
कई इलाकों में ओलावृष्टि, नागौर में बारिश और अंधड़ से फसलें प्रभावित
जयपुर में मूसलाधार बारिश
राजस्थान में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। जयपुर में शाम के समय मूसलाधार बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में ओले भी गिरे। तेज बारिश के चलते कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित रहा।
उधर, श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर बवंडर आने से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। इस दौरान आसमान में घने बादल छाने से दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल हो गया। मंगलवार सुबह श्रीकरणपुर क्षेत्र में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
फसल खराब होने की चिंता
नागौर जिले के खींवसर, मेड़ता और मूंडवा क्षेत्र में बारिश और अंधड़ का असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में पानी भरने से बाजरे की खड़ी फसल गिर गई। वहीं, कटाई के बाद खेतों में रखी बाजरा, ग्वार और कपास की फसल बारिश में भीग गई। इससे किसानों को फसल खराब होने की चिंता है।
यह भी पढ़ें