मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / राज्य /

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत...

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या हत्या पर जांच

दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की चौथी मंजिल की छत से गिरने से मौत

दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण

दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण

आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए चर्चित प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट थी और कमरे से खून लगा ग्राइंडर मिलने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशंका है कि इसी उपकरण से चोट पहुंचाने की कोशिश की गई होगी। हालांकि, मौत आत्महत्या है या हत्या, यह अभी जांच का विषय है।

वृंदावन के सीओ संदीप कुमार सिंह के अनुसार, सर्वोदय अस्पताल में एक व्यक्ति के घायल अवस्था में भर्ती होने की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि जबलपुर निवासी दीपक लोधी गुरु कृपा कुंज आश्रम में रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने चौथी मंजिल की छत से कूदकर आत्महत्या की। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

करीब दो साल पहले दीक्षा ली थी

खबरों की अविरल धारा

परिजनों के मुताबिक, दीपक ने करीब दो साल पहले दीक्षा ली थी और उसके बाद से परिवार से उनकी मुलाकात नहीं हुई थी। जीजा सोनू पटेल और उनकी मां ने भी यही जानकारी दी। परिवार जबलपुर से वृंदावन पहुंच गया है। मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि यह आत्महत्या थी, तो प्राइवेट पार्ट पर चोट कैसे और क्यों आई? पुलिस जांच से ही स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें