torchlight-processio...
सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा झंडा और मशाल लेकर जयपुर में निकाला जुलूस
युवाओं के हाथ में मशाल और तिरंगा झंडा था
जयपुर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर भव्य आयोजन का गवाह बना। गुरुवार शाम सैकड़ों युवाओं ने मिलकर मशाल जुलूस निकाला। इसके बाद सात नवंबर को सुबह बजे भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें 50,000 लोग सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन करेंगे। इससे पहले गुरुवार शाम अंबेडकर सर्किल से अमर जवान ज्योति तक मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी, स्कूली बच्चे, जागरुक नागरिक व अन्य तिरंगा और मशाल लेकर निकले।
कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सैनी ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम की ऐतिहासिक भूमिका को स्मरण करते हुए यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी भावना और राष्ट्रीय एकता को सशक्त करने के उद्देश्य से बड़ा आयोजन किया जा रहा है। राज्यभर में संगठन और आमजन के सहयोग से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक एवं कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर सामूहिक राष्ट्रगीत गायन करेंगे।
सैनी ने बताया कि इस अवसर पर राज्य स्तरीय टोली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रविवार को मुलाकात करके कार्यक्रम की रूपरेखा पर मार्गदर्शन लिया था। इस आयोजन को जनभागीदारी से जोड़ने और व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के सुझाव दिए थे।
इसके लिए बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, विधायक बालमुकुंद आचार्य, गोपाल शर्मा, कैलाश वर्मा, हंसराज पटेल, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल, जयपुर देहात उत्तर जिला अध्यक्ष सुरेश बादलीवाल, जयपुर देहात दक्षिण जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर, जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, जयपुर हेरिटेज महापौर कुसुम यादव,उप महापौर पुनीत कर्णावट और अन्य लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें