मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / क्राइम /

टोंक में दूधिए की हत्या का खुलासा, दो ना...

टोंक में दूधिए की हत्या का खुलासा, दो नाबालिग डिटेन

सोने की मुर्कियां लूटने के लिए की वारदात

टोंक में दूधिए की हत्या का खुलासा

टोंक में दूधिए की हत्या का खुलासा

टोंक में 40 वर्षीय राजू लाल गुर्जर की हत्या के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। पुलिस ने वारदात में 15 और 17 साल के दो नाबालिगों को डिटेन किया है। दोनों पर सोने की मुर्कियां लूटने के लिए हत्या करने का आरोप है।

घटना 5 अक्टूबर की है। राजू गुर्जर ढाणियों में दूध देने जाता था। सुबह उसका शव एक कच्चे रास्ते के पास मिला था। मौके पर मोटरसाइकिल गिरी हुई थी और राजू लहूलुहान हालत में पड़ा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास पानी में एक चप्पल तैरती मिली। चप्पल की फोटो लेकर करीब 300 मीटर दूर सरकारी स्कूल में बच्चों से पूछताछ की गई। बच्चों ने उसकी पहचान एक नाबालिग की चप्पल के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने दोनों संदिग्ध नाबालिगों को डिटेन किया।

खबरों की अविरल धारा

पुलिस के अनुसार, दोनों ने राजू को रास्ते में रोककर कुल्हाड़ी से हमला किया और चाकू से उसके कानों से सोने की मुर्कियां निकाल लीं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मुर्कियां, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें