मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / राज्य /

2 हजार किमी का सफर मरुधरा पहुंची हजारों...

2 हजार किमी का सफर मरुधरा पहुंची हजारों कुरजां

GPS और टैगिंग से हो रही निगरानी

बीकानेर पहुंचे हजारों कुरजां

बीकानेर पहुंचे हजारों कुरजां

बीकानेर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने के बावजूद विदेशी प्रवासी पक्षी कुरजां लूणकरणसर पहुंचने लगे हैं। अब तक करीब 20 हजार कुरजां यहां पहुंच चुकी हैं। इन पक्षियों ने पश्चिमी मंगोलिया के अल्ताई पर्वतीय क्षेत्र से उड़ान भरकर चीन, पामीर, काराकोरम और हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं को पार करते हुए लगभग 2 हजार किलोमीटर की हवाई यात्रा की है।

GPS और टैगिंग के जरिए इन पक्षियों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। वैज्ञानिकों के लिए इस बार टैग किए गए कुरजां का निर्धारित समय पर लूणकरणसर पहुंचना प्रवास अध्ययन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ये पक्षी अब मार्च-अप्रैल तक क्षेत्र में रहेंगे और इसके बाद अपने प्रजनन क्षेत्रों की ओर लौटेंगे।

कुरजां पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से लूणकरणसर में प्रवास करते देखे जा रहे हैं। इस बार 3 अक्टूबर 2026 को टैग किए गए पक्षियों का यहां पहुंचना विशेष रूप से अध्ययन का विषय बना है।

खबरों की अविरल धारा

पक्षी विशेषज्ञ डॉ. दाऊ बोहरा के अनुसार, कुरजां ने पश्चिमी मंगोलिया के होव्द-उल्गी क्षेत्र के आसपास से उड़ान शुरू की। GPS ट्रैकिंग से इनके लंबे प्रवास मार्ग की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें