Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

teacher-suffers-90-b...

जयपुर में सिलेंडर में आग से शिक्षिका 90% झुलसी, पड़ोसी ने दरवाजा तोड़कर बचाया

मोतीडूंगरी ​के मकान में लगी आग, एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य

News Image

आग में झुलसी स्वाति सैनी

जयपुर के मोतीडूंगरी थाना क्षेत्र स्थित आनंदपुरी में सोमवार शाम एक मकान में सिलेंडर से आग लगने की घटना में 40 वर्षीय स्वाति सैनी गंभीर रूप से झुलस गईं। करीब 90 फीसदी झुलसी महिला को पहले एसएमएस अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पड़ोसी ने छत के रास्ते पहुंचकर उसे बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, घटना के समय महिला घर में अकेली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि सिलेंडर किचन की बजाय हॉल में रखा था और उससे चूल्हे का पाइप व रेगुलेटर अलग मिला। मौके की परिस्थितियां सामान्य गैस हादसे जैसी नहीं होने पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आग सिलेंडर से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×