Tuesday, 15 September 2026

Home / Filmy /

sushants-sister-shwe...

सुशांत की बहन श्वेता बोलीं- मौत के बाद भाई की सांस और खुशबू महसूस हुई

पॉडकास्ट में साझा किया अनुभव

News Image

सुशांत के साथ बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पॉडकास्ट में भाई की मौत के बाद उनसे जुड़े अनुभव साझा किए। श्वेता ने कहा कि उन्होंने सपने और मेडिटेशन के दौरान सुशांत की मौजूदगी महसूस की। श्वेता के मुताबिक, पटना में सुशांत की अस्थियां विसर्जन के लिए रखी थीं। उस दौरान एक रात उन्हें ऐसा अनुभव हुआ, जैसे सुशांत उनके पास आए हों। उन्होंने बताया कि उन्हें भाई के साथ बातचीत करने, गले मिलने और उनकी सांस व खुशबू तक महसूस होने का अहसास हुआ।

श्वेता ने कहा कि सुशांत की मौत की खबर जब उन्हें कैलिफोर्निया में मिली, तो वह कुछ समय के लिए सुन्न हो गई थीं। कोविड के कारण वह भारत नहीं आ सकीं और भाई को अंतिम विदाई नहीं दे पाईं।

खबरों की अविरल धारा

उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत की मौत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने परिवार से संपर्क नहीं किया, जबकि कंगना रनोट सहित कुछ अन्य कलाकारों ने परिवार से बात की थी। सुशांत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत मिले थे।

यह भी पढ़ें
×