Tuesday, 15 September 2026

Home / Filmy /

ravi-kishans-old-vid...

रवि किशन के पुराने वीडियो वायरल, बोले- Gen Z ने मुझे कर दिया ‘स्पीचलेस’

मीम्स और रील्स में छाए बीजेपी सांसद, युवाओं की क्रिएटिविटी को बताया कमाल

News Image

रवि किशन के पुराने वीडियो क्लिप्स

बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन इन दिनों अपनी किसी नई फिल्म के बजाय पुराने वीडियो क्लिप्स और खास अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनके बोलने का तरीका, डायलॉग और चेहरे के एक्सप्रेशन को लेकर इंस्टाग्राम पर कई मीम्स और रील्स बनाए जा रहे हैं। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में रवि किशन ने इस ट्रेंड पर प्रतिक्रिया देते हुए Gen Z का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की क्रिएटिविटी ने उन्हें ‘स्पीचलेस’ कर दिया है। रवि किशन ने Gen Z के प्यार को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि युवाओं ने उनके स्टाइल, शब्दों और नाम को नई पहचान दी है।

Gen Z का दिमाग और क्रिएटिविटी शानदार

उन्होंने युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि Gen Z का दिमाग और क्रिएटिविटी शानदार है। उनके मुताबिक, यही युवा देश का भविष्य हैं और आने वाले समय में संसद का हिस्सा भी बनेंगे।

खबरों की अविरल धारा

‘पैसा... मनी फॉलोज माय ब्रदर’

दरअसल, पिछले कुछ समय से रवि किशन के पुराने इंटरव्यू और मीडिया बातचीत के वीडियो नए संदर्भों में वायरल हो रहे हैं। इनमें उनका ‘पैसा... मनी फॉलोज माय ब्रदर’ वाला अंदाज भी खूब पसंद किया जा रहा है। पहचान और पैसे को लेकर पूछे गए सवाल पर उनका जवाब सोशल मीडिया यूजर्स के बीच मीम का चर्चित हिस्सा बन गया है।

यह भी पढ़ें
×