worms-found-in-bipas...
महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को किया टैग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बिपाशा बसु
देश में फूड सेफ्टी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट को लेकर चिंता जाहिर की है। बिपाशा ने गुरुवार, 10 सितंबर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि नए डिब्बे में उन्हें छोटे-छोटे कीड़े जैसी चीजें दिखाई दीं। वीडियो में एक्ट्रेस ने प्रोडक्ट को जूम करके दिखाया और बताया कि उन्होंने नया पैक खोला था। इसके अंदर उन्हें ये चीजें नजर आईं। मामले को लेकर बिपाशा ने महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग किया और उनसे मदद की अपील की। बिपाशा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मुंढे ही उनकी उम्मीद हैं, ताकि लोगों को खरीदी जाने वाली खाद्य और न्यूट्रिशन चीजों में मिलावट या खराबी का सामना न करना पड़े। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कौन हैं तुकाराम मुंढे?
तुकाराम मुंढे IAS अधिकारी और महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर हैं। FDA के अधिकारी राज्य में रेस्तरां, फूड एस्टेब्लिशमेंट और क्विक-कॉमर्स वेयरहाउस का निरीक्षण कर रहे हैं। फूड सेफ्टी और साफ-सफाई के नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें