bigg-boss-20-manoj-t...
सलमान खान ने रीति को दी घर के झगड़ों से बचने की सलाह
भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर शो से पहले सामने आए एक प्रोमो ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। प्रोमो में भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी नेता मनोज तिवारी नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार वह खुद कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी बेटी रीति तिवारी को बिग बॉस के घर में छोड़ने पहुंचे हैं।
प्रोमो की शुरुआत मनोज तिवारी के गाना गाते हुए स्टेज पर पहुंचने से होती है। सलमान खान उन्हें दोबारा बिग बॉस में आने को लेकर मजाक में छेड़ते हैं। इस पर मनोज बताते हैं कि इस बार उनका घर में जाने का इरादा नहीं है, बल्कि वह अपनी बेटी को शो में एंट्री दिलाने आए हैं। इसके बाद रीति स्टेज पर परफॉर्म करती दिखाई देती हैं।
सलमान रीति को घर के अंदर होने वाले विवादों को लेकर सलाह देते हैं और मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि अंडों को लेकर लड़ाई मत करना। इसके बाद वह मनोज तिवारी से जुड़ा मजेदार डायलॉग भी बोलते हैं।
रीति की एंट्री के साथ मनोज तिवारी की करीब 16 साल पुरानी बिग बॉस जर्नी भी फिर चर्चा में आ गई है। उन्होंने साल 2010 में बिग बॉस सीजन 4 में हिस्सा लिया था। उस सीजन में श्वेता तिवारी, खली और डॉली बिंद्रा समेत कई चर्चित चेहरे शामिल थे। शो की विजेता श्वेता तिवारी बनी थीं।
यह भी पढ़ें