Tuesday, 15 September 2026

Home / Filmy /

i-want-to-speak-flue...

2027 तक फर्राटेदार हिंदी बोलना चाहती हूं-नतालिया जानोस्जेक

भारतीय परिधानों को बताया राजसी एहसास देने वाला

News Image

रैंप वॉक करतीं नतालिया जानोस्जेक

बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस नतालिया जानोस्जेक जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 में शामिल होने जयपुर पहुंचीं। शो के ग्रैंड फिनाले में उन्होंने ब्राइडल लुक में रैंप वॉक किया।

नतालिया ने बताया कि वह रोज हिंदी सीखने और बोलने की प्रैक्टिस कर रही हैं। उनका लक्ष्य है कि 2027 की शुरुआत तक वह बिना रुके फर्राटेदार हिंदी बोल सकें। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि हिंदी बोलते समय लोग उनकी बात को गंभीरता से लें। गलत बोलने पर लोगों के हंसने का डर भी रहता है, लेकिन वह अच्छी और शुद्ध हिंदी सीखने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं।

राजकुमारी जैसा एहसास

खबरों की अविरल धारा

भारतीय पहनावे को लेकर नतालिया ने कहा कि यहां खूबसूरत और पारंपरिक परिधान पहनकर हर लड़की खुद को राजकुमारी जैसा महसूस कर सकती है। यूरोप में ऐसे भारी पारंपरिक कपड़े आमतौर पर नहीं पहने जाते। भारत में इस तरह का लुक अपनाने पर उन्हें शाही परिवार की राजकुमारी जैसा एहसास होता है।

यह भी पढ़ें
×