stay-at-home-if-you-...
जयपुर में स्टूडेंट्स से रूबरू हुए अभिनेता, Gen Z की तारीफ की
जयपुर में स्टूडेंट्स से रूबरू हुए अभिनेता,सांसद रवि किशन
जयपुर में अभिनेता और गोरखपुर सांसद रवि किशन ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और Gen Z की क्रिएटिविटी पर मजेदार अंदाज में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी भी उनसे मजाक में कहती हैं- “घर में रहा करो, बाहर जाओगे तो वायरल हो जाओगे।”रवि किशन मंगलवार को पूर्णिमा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘पहला कदम’ में शामिल होने जयपुर पहुंचे थे। स्टूडेंट्स से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि Gen Z ने उन्हें काफी हैरान किया है। उनके छोटे-छोटे वीडियो और बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं।उन्होंने युवाओं की क्रिएटिविटी और अपने वीडियो पर बनने वाले मीम्स की भी तारीफ की। रवि किशन ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इंस्टाग्राम पर Gen Z से उन्हें इतना प्यार मिलेगा।
अच्छा लगता है कमेंट में दिल देखना
सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर उन्होंने कहा कि वह कमेंट्स नहीं पढ़ते। हालांकि, जो लोग उन्हें पसंद करते हैं और कमेंट में दिल भेजते हैं, उन्हें देखना उन्हें अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ेंरवि किशन के पुराने वीडियो वायरल, बोले- gen z ने मुझे कर दिया ‘स्पीचलेस’