Tuesday, 15 September 2026

Home / Filmy /

anupriya-nagar-the-y...

हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर पहुंची कैंची धाम

बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद

News Image

अनुप्रिया नागर पहुंची कैंची धाम

देश-विदेश में चर्चा बटोर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर नैनीताल पहुंचीं। उन्होंने प्रसिद्ध कैंची धाम जाकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। अनुप्रिया नागर अपने परिवार और सहयोगियों के साथ कैंची धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

दर्शन के दौरान अनुप्रिया ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस तथा उत्तराखंड पुलिस की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और उन्हें व्यवस्थित तरीके से संभालना पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी है।

एसएसपी से की शिष्टाचार भेंट

खबरों की अविरल धारा

कैंची धाम के बाद अनुप्रिया नागर ने नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसएसपी ने अनुप्रिया नागर, उनके परिवार और सहयोगियों को सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

महज 21 वर्ष की उम्र में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पहचान बनाने वाली अनुप्रिया की कैंची धाम यात्रा को उनकी आस्था और फिल्म की सफलता के बीच एक खास जुड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें

भारत में रिकॉर्ड बनाने के बाद दुनियाभर में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’

×