Tuesday, 15 September 2026

Home / Filmy /

dont-abuse-you-got-s...

गाली मत दो यार, इतना अच्छा पति मिला है-पूनम पांडे

सुनीता आहूजा के कमेंट पर एक्ट्रेस ने खुलकर किया गोविंदा का बचाव

News Image

एक्टर गोविंदा के बचाव में आई पूनम पांडे

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं। एक कार्पेट इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान पूनम ने गोविंदा का खुलकर समर्थन किया और सुनीता आहूजा के कथित अपशब्दों पर नाराजगी जताई। पूनम ने साफ कहा कि अगर किसी एक पक्ष को चुनना हो तो वह गोविंदा के साथ खड़ी होंगी। उनके बयान के बाद इस चर्चित कपल का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

'गाली मत दो यार...' 

मीडिया ने जब पूनम पांडे से गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच चल रहे सार्वजनिक विवाद को लेकर सवाल किया तो उन्होंने सुनीता को लेकर कहा, ‘गाली मत दो यार। इतने अच्छे पति देव मिले हैं, तुमको गोविंदा मिला है। क्या बात कर रहे हो? पहले से नहीं पता था क्या कि वो इतने बड़े स्टार हैं?’ जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या वह गोविंदा को सपोर्ट कर रही हैं, तो पूनम ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया, ‘मैं गोविंदा को सपोर्ट करूंगी, सर। 100 परसेंट सपोर्ट करूंगी।’ उन्होंने आगे कहा कि वह उस व्यक्ति का साथ नहीं देंगी, जो गाली दे रहा है।

कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा

खबरों की अविरल धारा

गोविंदा इन दिनों अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कथित अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले पर सुनीता आहूजा ने कोमल रानी पर ‘शुगर डैडी’ वाला कमेंट किया था। जब मीडिया ने पूनम से इसी वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने गोविंदा का बचाव करते हुए कहा कि दोनों किसी से छिपकर नहीं मिल रहे थे। पूनम ने कहा, ‘ये कुछ भी कहते हैं। वो ऐसे थोड़ी न पीठ पीछे घूम रहे थे। जहां पर भी थे, सबके सामने थे। एयरपोर्ट पर थे। सीधी सी बात है।’

39 साल की शादी बच गई

दरअसल, पिछले कुछ समय से गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में तनाव की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। बुधवार को सुनीता को मुंबई के एक फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था, जिसके बाद दोनों के तलाक की चर्चा तेज हो गई। हालांकि, बाद में गोविंदा के मैनेजर ने साफ किया कि सुनीता कोर्ट तलाक दाखिल करने नहीं, बल्कि पहले से चल रहे डिवोर्स केस को वापस लेने पहुंची थीं। इस तरह दोनों का 39 साल पुराना रिश्ता टूटने से बच गया। अब गोविंदा के समर्थन में पूनम पांडे के खुलकर सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें
×