allu-arjun-embroiled...
तस्वीर में अशोक चक्र नहीं दिखने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जताई नाराजगी
तिरंगे की तस्वीर को लेकर विवादों में घिरे अल्लू अर्जुन
तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गए। 15 अगस्त को उन्होंने देशवासियों और अपने प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में तिरंगे को लेकर गलती नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। अल्लू अर्जुन की ओर से शेयर की गई तस्वीर में लाल किले पर तिरंगा लहराता दिखाई दे रहा था। हालांकि, झंडे पर अशोक चक्र नजर नहीं आ रहा था। तस्वीर के बैकग्राउंड में अशोक चक्र दिखाई दे रहा था, जबकि तिरंगे पर इसकी मौजूदगी नहीं थी। तस्वीर में अभिनेता का लोगो भी शामिल था और उस पर ‘हैप्पी इंडिपेंडेंस डे’ लिखा था।
पोस्ट डिलीट कर दी
पोस्ट सामने आने के बाद कई यूजर्स ने इसे राष्ट्रीय ध्वज की अहम विशेषता से जुड़ी गलती बताया। बढ़ते विवाद के बीच अभिनेता ने पोस्ट डिलीट कर दी। हालांकि, तब तक इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे। कुछ यूजर्स ने पोस्ट डिलीट करने के बजाय माफी की मांग की, जबकि कुछ ने तस्वीर में लाल किले पर अभिनेता का लोगो होने पर भी सवाल उठाए। कई लोगों ने इसे जानकारी की कमी बताया।
यह भी पढ़ें