Tuesday, 15 September 2026

Home / Filmy /

akanksha-chamola-unf...

आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, साथ की तस्वीरें भी हटाईं

लॉक अप’ के बाद फिर सुर्खियों में

News Image

आकांक्षा चमोला

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। आकांक्षा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गौरव को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने अकाउंट से गौरव के साथ शेयर की गई तस्वीरें भी हटा दी हैं। हालांकि, गौरव खन्ना की ओर से इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वह अभी भी इंस्टाग्राम पर आकांक्षा को फॉलो कर रहे हैं और उनके साथ की तस्वीरें उनके अकाउंट पर मौजूद हैं।

‘लॉक अप’ में किया था तलाक का खुलासा

आकांक्षा ने रियलिटी शो ‘लॉक अप – सच या सजा’ में अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया था। शो में उन्होंने बताया था कि वह और गौरव करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है।

खबरों की अविरल धारा

आकांक्षा ने कहा था कि यह फैसला दोनों की सहमति से लिया गया है और उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है। समय के साथ उन्हें महसूस हुआ कि दोनों जिंदगी से अलग-अलग चीजें चाहते हैं। शो में उनके इस खुलासे ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब इंस्टाग्राम पर किए गए बदलाव के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें
×