Tuesday, 15 September 2026

Home / Filmy /

supreme-court-quashe...

समय रैना समेत 5 कॉमेडियंस पर दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द

दिव्यांगों के लिए जागरूकता और फंड जुटाने के प्रयासों की तारीफ

News Image

कॉमेडियन समय रैना

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कॉमेडियन समय रैना समेत पांच लोगों के खिलाफ दिव्यांगों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज मामलों को रद्द कर दिया। ये मामले ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड से जुड़े थे, जिसमें दिव्यांग लोगों और स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) जैसी गंभीर बीमारी को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।

कोर्ट ने समय रैना, विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तंवर के खिलाफ दर्ज केस खत्म कर दिए। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने पांचों के दिव्यांगों के लिए जागरूकता बढ़ाने और फंड जुटाने के प्रयासों को सराहा।

खबरों की अविरल धारा

बेंच ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाई है, तो इसके अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं। कोर्ट ऑनलाइन और मनोरंजन सामग्री में दिव्यांगों की गरिमा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए संभावित दिशानिर्देशों पर भी विचार करेगा।

यह भी पढ़ें
×