जयपुर जोधपुर कोटा में मेयर पद के लिए नामांकन संपन्न
जयपुर जोधपुर में नाम तय, कोटा में नाम को लेकर पेच फंसा
पुनर्मतदान के चलते इन सीटों पर देरी से हो रहा मेयर का चुनाव
प्रदेश के तीन बड़े नगर निगम जयपुर, जोधपुर, कोटा में नगर निगम के मेयर पद के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। जयपुर में बीजेपी ने सुनील कोठारी का नामांकन कराया है। जोधपुर नगर निगम में भी महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए। जोधपुर में भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस के राजेंद्र सोलंकी ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। सोलंकी को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी बताया जाता है।
कोटा में कांग्रेस ने सुनीता सुमन को प्रत्याशी बनाया है और उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं भाजपा ने अभी अपने उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं की है। इधर, भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में PCC सदस्य मनोज पालीवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ‘सद्बुद्धि’ के लिए यज्ञ किया। पालीवाल ने आरोप लगाया कि डोटासरा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाने में विफल रहे हैं और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। यह बयान पालीवाल का आरोप है।
