जयपुर में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार डेयरी संचालक को मारी टक्कर, मौत
सांगानेर में सुबह हुआ हादसा, टक्कर के बाद फरार हुआ चालक
तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार डेयरी संचालक को मारी टक्कर, मौत
सांगानेर इलाके में तेज रफ्तार थार की टक्कर से स्कूटी सवार डेयरी संचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सांगानेर थाना प्रभारी हरवेंद्र सिंह के अनुसार, बुद्धसिंहपुरा निवासी नवल शर्मा (57) शनिवार सुबह करीब 6 बजे स्कूटी से अपनी दूध डेयरी पर काम के लिए निकले थे। चीलगाड़ी रेस्टोरेंट से कुछ दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार थार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नवल शर्मा को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार दोपहर SMS अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हादसे का CCTV फुटेज अब सामने आया है, जिसमें थार की टक्कर के बाद स्कूटी सवार सड़क पर गिरते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, थार बिना नंबर की थी। फरार चालक की तलाश के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस रूट चार्ट तैयार कर घटनास्थल से जुड़े रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें