speeding-car-runs-ov...
तेज रफ्तार कार चारपाई पर चढ़ाई, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मृतका महमू लोहार
राजस्थान के डीग जिले में नगर रोड पर सीकरी में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क किनारे सो रही 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नगर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार वैगन कार चारपाई पर चढ़ गई।
जानकारी के अनुसार, गाड़िया लोहार परिवार के राजेश (30) और उनकी मां महमू (60) झोपड़ी के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका दावा है कि लोगों ने चालक को पकड़ लिया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे मौके से जाने दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हादसे और लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें