Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

son-beats-father-to-...

पैसों के लालच में बेटे ने पीट-पीट कर की पिता की हत्या

ससुर और साले समेत कई लोगों के साथ पहुंचा था आरोपी

News Image

विलाप करते मृतक के परिजन

राजस्थान के बाड़मेर जिले में जमीन बेचने से मिले पैसों के विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। सदर थाना क्षेत्र के शोभाला जेतमाल गांव की सियोलो की ढाणी में बेटे ने अपने ससुर, साले और अन्य लोगों के साथ मिलकर पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक ने हाल ही में अपने हिस्से की जमीन बेची थी। इसी रकम को लेकर बेटे का पिता से विवाद चल रहा था। बुधवार रात आरोपी अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ पिता के घर पहुंचा, जहां कहासुनी के बाद उसने और उसके साथियों ने हमला कर दिया। घायल पिता को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बेटे, उसके साले, ससुर और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×