social-media-star-an...
महिलाओं के छोटे कपड़ों पर बोलने से हुई ट्रोल
ट्रोलिंग से परेशान होकर बड़ा कदम उठाया, फैंस सदमे में आए
Anita Bishnoi: राजस्थान के जोधपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर खेती-किसानी के वीडियो बनाकर लाखों लोगों के बीच पहचान बनाने वाली अनीता बिश्नोई के जहर खाने की खबर ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अनीता पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग से परेशान थीं। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
खेती-किसानी के वीडियो बनाने के लिए लोकप्रिय
अनीता बिश्नोई का नाम ग्रामीण जीवन और खेती-किसानी से जुड़े वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुआ था। जोधपुर जिले के लाठी गांव से ताल्लुक रखने वाली अनीता अपने पति दीनाराम बिश्नोई के साथ खेती के कामों में हाथ बंटाती हैं। ट्रैक्टर चलाने से लेकर जुताई, बुवाई, सिंचाई और फसल कटाई तक के उनके वीडियो लोगों को खूब पसंद आए। उनकी सादगी और खेतों में काम करने का अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया था।
महिलाओं के छोटे कपड़ों को लेकर विवाद
हालांकि कुछ दिन पहले एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया। इस वीडियो में अनीता ने महिलाओं के छोटे कपड़ों और आधुनिक पहनावे को लेकर अपनी राय रखी थी। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और बड़ी संख्या में यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद अनीता को लगातार ट्रोल किया जाने लगा। परिजनों के अनुसार, ट्रोलिंग का सिलसिला लंबे समय तक जारी रहा। अनीता के पति दीनाराम ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही थी, लेकिन उस समय अनीता ने यह कहते हुए मना कर दिया था कि उन्हें किसी से डर नहीं लगता।
जहर खा लेने से फैंस दु:खी
अब जहर खाने की घटना सामने आने के बाद उनके समर्थक और प्रशंसक स्तब्ध हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, वहीं इस पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
यह भी पढ़ें