Tuesday, 15 September 2026

Home / Crime /

snake-bites-siblings...

पाली में सांप ने भाई-बहन को डसा, भाई की मौत

बहन के ऊपर बैठा था सांप, हाथ से उठाकर फेंका तो भाई पर जा गिरा

News Image

सांप के काटने से भाई की मौत

पाली जिले के रानी खुर्द गांव में मंगलवार रात सांप के डसने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी 18 वर्षीय बहन की हालत गंभीर है। दोनों भाई-बहन बरामदे में फर्श पर चटाई बिछाकर सो रहे थे।

रानी खुर्द निवासी किसान रमणलाल भील के दो बच्चे माया (18) और संजय (15) थे। संजय 7वीं कक्षा में पढ़ता था। रात में माया की नींद खुली तो उसने देखा कि एक सांप उसके ऊपर बैठा हुआ है। उसने हाथ से सांप को उठाकर दूर फेंक दिया। सांप पास ही सो रहे संजय के ऊपर जा गिरा और दोनों को डस लिया।

माया के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए। सांप रसोई की ओर जाता दिखाई दिया। परिजन दोनों को इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि माया को ICU में भर्ती किया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

खबरों की अविरल धारा

बेटे की मौत की खबर सुनकर मां मेवा देवी बेसुध हो गईं। वह बार-बार संजय को देखने अस्पताल जा रही थीं। परिजनों ने उन्हें किसी तरह संभाला। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें
×