Saturday, 1 August 2026

Home / State /

seven-road-accident-...

रतलाम में एक ही दिन में रोड एक्सीडेंट के सात मामले

पुलिस अभियान पर अभियान चला रही है, लेकिन लोगों को ट्रैफिक सेंस पैदा करने में शायद नाकाम है

News Image

स्टेशन रोड क्षेत्र में ऑटो वाले ने दो बहनों को टक्कर मारी

रतलाम जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन वाहन चालकों में ट्रैफिक सैंस पैदा करने में बेअसर है। उन पर कोई असर नहीं दिख रहा। मंगलवार 6 जुलाई को एक ही दिन में रतलाम जिले के अलग अलग थाना में रोड एक्सीडेंट के सात मामले दर्ज हुए। रतलाम सिटी के थाना स्टेशन रोड पर ऑटो वाले ने स्कूटी सवार दो बहनों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। एक लड़की बेहोश है, उसकी कंडीशन सीरियस है। सरवन थाना इलाके में एक बाइक पर बेटे के साथ जा रहे माता-पिता को दूसरी बाइक वाले ने टक्कर मार दी, महिला की हालत सीरियस है। जावरा थाना में दर्ज हुई एफआईआर में दो कार टकराने से एक कार में सवार युवक और उसकी वाइफ को गंभीर चोटें आई, गाड़ी में भी काफी नुकसान हुआ। बाजाना थाना इलाके में दाे बाइक टकराने से दोनों बाइक वाले लड़कों को चोट आई, दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ क्रास केस दर्ज कराया है। पिपलोदा थाना इलाके में राहगीर को पिकअप वाला टक्कर मार कर भाग गया और रतलाम औद्योगिक थाना क्षेत्र में जिम जा रहा युवक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गया। ये हादसे महज बानगी भर है, इन सबमें कहीं न कहीं लापरवाही कारण हो सकती है। किसी ने हेलमेट नहीं लगा था, तो किसी ने सीट बेल्ट। वरना हादसे होने पर भी लोग चोट से बच सकते थे।


ऑटो वाले ने टूव्हीलर सवार दो बहनों को टक्कर मारी

मंगलवार दोपहर करीब 1.00 बजे स्टेशन रोड थाना इलाके में एक ऑटो वाले ने टूव्हीलर सवार दो बहनों को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार यास्मीन गिरकर गंभीर घायल अवस्था में गीतादेवी अस्पताल में भर्ती है। दूसरी बहन बहन ने परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंचे। स्टेशन रोड थाने में FIR दर्ज कराई गई है।

बाइक वाले को टक्कर मारी, बुजुर्ग महिला घायल

सरवन थाना क्षेत्र में बाइक पर बेटे के साथ जा रहे हरिचन्द्र भाभर व उनकी पत्नी साबू बाई भाभर ग्राम आमलियाडोर को एक मोटरसायकल वाले ने टक्कर मार कर घायल कर दिया।साबू देवी सीरियस हैं, सरकारी अस्पताल सरवन में उनका इलाज चल रहा है।

कार को पीछे से ठोका, पति-पत्नी घायल

जावरा थाना क्षेत्र में उज्जैन जावरा रोड़ महाराजा होटल के पास दो कारें आगे पीछे से टकरा गई। अर्टिगा कार में सवार अल्ताफ को दांये पैर पर अंदरुनी चोट लगी, उसकी की पत्नी मुस्कान काे गर्दन में झटका लगा। अल्ताफ के मामा ने FIR दर्ज कराई है।

दो बाइक टकराई, जिम जा रहा युवक घायल

रतलाम में ही राघव न्युरो ट्रामा सेन्टर हास्पिटल के पास फिटनेस गैराज प्लेटिनम जिम जा रहे युवक को यू टर्न लेतेसमय सामने से आ रहे सामने से आ रहे मोटरसायकल सवार ने ठोक दिया। युवक के घुटने, हाथ की कलाई और कोहनी पर चोट लगी। रतलाम औद्योगिक थाना में FIR दर्ज कराई है।

खबरों की अविरल धारा

बाजना इलाके में 2 बाइक टकराई, दो लड़के घायल

ग्राम खेरदा बाइक के पास सड़क पर दो बाइक टकराने से उन पर सवार दो लड़के घायल हो गई। घायलों में रितेश अमलियार और सोनू का इलाज चल रहा है। क्रॉस केस दर्ज हुए हैं।

पिपलोद में राहगीर को पिकअप वाला टक्कर मार गया

जावरा CHC में भर्ती ब्रिजेश सोनार्थी उम्र 30 साल को पंचेवा फंटे पर एक पिकअप चालक टक्कर मारकर भाग गया। लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पिपलोदा थाने में FIR दर्ज है।






यह भी पढ़ें

एक्सीडेंट में लडके की मौत हुई तो लड़की ने भी दे दी जान

×