ceiling-plaster-and-...
जहां डाक्टर बैठा था ठीक उसके पास ही गिरा प्लास्टर, डॉक्टर को सिर में गंभीर चोट आई, मरीज भी घायल
सेटेलाइट हॉस्पिटल में गिरा प्लास्टर
अलवर के सेटेलाइट हॉस्पिटल में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ओपीडी के रूम नंबर-7 में मरीज की जांच कर रहे सीनियर डॉक्टर सीताराम अग्रवाल पर अचानक छत का प्लास्टर और पंखा गिर गया। हादसे में डॉक्टर के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि जांच के लिए आई महिला मरीज भी घायल हो गई।
डॉक्टर का सिर फटा, टांके आए
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे वह एक महिला मरीज की जांच कर रहे थे। तभी अचानक छत का भारी प्लास्टर और पंखा नीचे आ गिरा। हादसे के बाद दोनों किसी तरह कमरे से बाहर निकले। डॉक्टर के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते टांके लगाने पड़े।
हुई लापरवाही, मरम्मत कराने का था बजट
घटना के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और भवन का निरीक्षण किया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि भवन की जर्जर हालत को लेकर पिछले करीब 10 महीनों से लगातार पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजे जा रहे थे। मरम्मत के लिए करीब 15.5 लाख रुपये की स्वीकृति भी चार महीने पहले मिल चुकी थी, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं होने से यह हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें