रेवंत रेड्डी का बयान: ‘शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान’
उत्तर-दक्षिण की धार्मिक पहचान पर बोले तेलंगाना CM
तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को दिल्ली में एक मीडिया सम्मेलन में भगवान शिव और राम को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि शिव गरीबों के और राम अमीरों के भगवान हैं। उन्होंने BJP को अमीरों की पार्टी बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने भगवान राम को अपने राजनीतिक नैरेटिव से जोड़ लिया है।
कांग्रेस के उत्तर भारत में कमजोर प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर रेड्डी ने धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का हवाला दिया। उन्होंने खुद को द्रविड़ और उत्तर भारत के लोगों को आर्य बताते हुए कहा कि दक्षिण में शिव और उत्तर में राम की भक्ति अधिक दिखाई देती है।
रेड्डी के बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राम और शिव को उत्तर-दक्षिण में बांटना उचित नहीं है। उन्होंने तेलंगाना के वेमुलावाड़ा स्थित मंदिर को ‘दक्षिण काशी’ और भद्राचलम को ‘दक्षिण अयोध्या’ का उदाहरण बताया।
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस और BJP के बीच बयानबाजी जारी है।
यह भी पढ़ें