मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / क्राइम /

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: आंस...

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ी

उम्मीदवारों को मिला दो दिन का अतिरिक्त समय, 25 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

इनते परीक्षार्थी आए कि दो दिन करानी पड़ी थी एग्जाम

इनते परीक्षार्थी आए कि दो दिन करानी पड़ी थी एग्जाम

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल ल भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने परीक्षा की उत्तर कुंजी (आंसर-की) पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के DIG मनोज कुमार ने बताया कि 13 और 14 सितंबर, 2025 को आयोजित हुई लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी पहले ही पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई थी। पहले आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 23 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 सितंबर, 2025 को रात 11:59 बजे तक कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों को किसी भी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, वे इस बढ़े हुए समय का उपयोग करके अपनी आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां जमा करने की अपील की है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में इंग्लिश मीडियम वालों की 'हिंदी'