rahul-gandhi-held-a-...
बोले- प्रदर्शनकारियों ने कुछ गलत नहीं किया
अपने निवास पर राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। राहुल ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने कुछ भी गलत नहीं किया और वे लोकतंत्र तथा देश के भविष्य के लिए आवाज उठा रहे थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कुछ छात्र-छात्राओं ने भी अपनी आपबीती साझा की। एक छात्रा ने आरोप लगाया कि भारत माता की जय के नारे लगाने के बावजूद उन्हें देशद्रोही कहा गया और शांतिपूर्ण मार्च के दौरान पुलिस अधिकारी ने उनके शरीर के ऊपरी हिस्से पर हमला किया।
उत्तर प्रदेश की फराह नाज ने भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनके साथ मारपीट की, उन्हें घंटों बस में बैठाकर रखा और नाम पूछने के बाद धर्म के आधार पर अलग सूची बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगा रहे थे, इसके बावजूद उन्हें देशद्रोही कहा गया।
यह भी पढ़ें