Friday, 17 April 2026

Home / Bharat /

presidents-gallantry...

ब्यावर के फायरमैन ताराचंद भट्‌ट को राष्ट्रपति का गैलेंट्री अवार्ड

जान जोखिम में डालकर नाइट्रेट रिसाव रोका था, हाथ झुलस गए पर लोगों की खातिर डंटा रहा ताराचंद

News Image

गणतंत्र दिवस पर राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर गलैंट्री अवार्ड मिलेगा

राजस्थान के ब्यावर में 31 मार्च 2025 को एक केमिकल फैक्ट्री में नाइट्रेट से भरे टैंकर में गैस रिसाव की भयवहता को कम करने वाले फायरमैन ताराचंद भट्ट को इस बार गणतंत्र दिवस पर गैलेंट्री अवार्ड के लिए चुना गया है। उसने अपनी जान जोखिम में डालकर गैस रिसाव बढ़ने से रोका था। इसमें उनके हाथ पीले पड़ गए थे। चमड़ी झुलस गई थी। राजस्थान से वह अकेले मिसाल बने हैं। केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव से फैक्ट्री मालिक समेत 3 लोगों की मौत हो गई थे। गैस रिसाव की भयावहता इतनी थी कि आसपास के कई किलोमीटर इलाके में जीव-जंतुओं तक की मौत हो गई थी। गैस रिसाव वाली जगह मौके पर पहुंचे फायर प्रभारी ताराचंद भट्ट ने टैंकर पर चढकर अपने हाथों से गैस रिसाव को रोककर ढक्कन बंद किया था। उनकी बहादुरी वाकई काबिले तारीफ है, वरना हादसे की भयावहता बढ़ सकती थी। उन्होंने अपने हाथों से गैस रिसाव रोका, जिसके चलते तीन दिन बाद तक भी वे हाथों में जलन महसूस कर रहे थे। केमिकल के संपर्क में आने से उनके हाथ पीले हो गए थे और चमड़ी भी उतरने लगी थी। ब्यावर में बलाड रोड पर स्थित सुनील ट्रेडिंग कंपनी में एक टैंकर को खाली किया जा रहा था। टैंकर में 27 टन नाइट्रेट गैस थी। इसमें से 18 टन गैस पहले ही खाली हो चुकी थी और उसमें 9 टन गैस बची थी, किसी ने टैंकर का ढक्कन खोल दिया जिससे अचानक गैस लीक हो गई थी।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×