Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

pilani-jhunjhunu-pol...

झुंझुनूं में पिलानी पुलिस की हो गई 6.40 करोड़ की चांदी

चेन्नई से 365 किलो चांदी लेकर वाया जयपुर पिलानी पहुंचे 3 शातिर गिरफ्तार

News Image

पुलिस गिरफ्त में आए तीनों युवकों से इतनी चांदी बरामद हुई कि पुलिस थाने में सिक्योरिटी बढ़ानी पड़ी

जयपुर/ झुंझुनूं।

राजस्थान पुलिस ने जयपुर से लेकर झुंझुनूं तक ट्रैक करते हुए 6.40 करोड़ की 365 किलो चांदी पकड़ ली। इतनी चांदी पकड़ी गई थी पिलानी थाने में जब बाहर रखी तो लगा पुलिस मालामाल हो गई। चेन्नई पुलिस से इस बारे में राजस्थान पुलिस की एजीटीएफ को टिप मिली थी कि कुछ लोग चेन्नई से 365 किलो चांदी लेकर राजस्थान पहुंचे हैं। चांदी चोरी की हो सकती है। जीटीएफ झुंझुनूं और पिलानी पुलिस ने एक संयुक्त कर बड़ी कार्रवाई में करीब ₹6.4 करोड़ रुपये की चोरी की चांदी बरामद कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार करलिया। इतनी भारी मात्रा में चांदी चुराकर लाई हुई प्रतीत होती है। इसे पिलानी कस्बे में छिपाया गया था।

पिलानी थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा के नेतृत्व में एजीटीएफ टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए आरोपी विकास जां‍गिड़ पुत्र स्वरूप (33), निखिल जां‍गिड़ पुत्र विजय (24) निवासी केहरपुरा खुर्द थाना बगड़ व राजवीर जां‍गिड़ पुत्र रतनलाल (31) निवासी बडी थीरपाली थाना हमीरवास जिला चुरू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पुलिस ने लगभग 6.4 करोड़ रुपये कीमत की 365 किलो 715 ग्राम चांदी (चांदी के बर्तन, ईंटें और सजावट का सामान) बरामद किया है।

एसपी झुंझुनू बृजेश ज्योति उपाध्‍याय के निर्देश पर एजीटीएफ और पिलानी पुलिस ने इस ऑपरेशन को बेहद गोपनीयता से अंजाम दिया। चेन्नई पुलिस से सूचना मिलते ही एजीटीएफ टीम ने संदिग्धों का पीछा करना शुरू कर दिया।

टीम ने अपराधियों की लोकेशन ट्रैक करने के लिए जयपुर से लेकर पिलानी तक के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और तकनीकी सूचना का सहारा लिया। अथक मेहनत के बाद एजीटीएफ टीम को राजगढ रोड स्थित एक कॉलोनी में धर्मपाल जांगिड़ के मकान की सटीक लोकेशन मिली। टीम ने जब दबिश दी, तो मकान के अंदर छिपाई गई चांदी की खेप बरामद हुई। तीनों संदिग्धों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, ताकि उन्हें हिरासत में रखा जा सके। अग्रिम कार्यवाही के लिए झुंझुनूं पुलिस अब चेन्नई पुलिस के आने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

करवा चौथ पर उदयपुर पुलिस ने पकड़ा महिलाओं का दुश्मन

×