मुख्य सामग्री पर जाएं

Monday, 2 November 2026

Home / राज्य /

उड़ान के बीच बिगड़ी यात्री की तबीयत, इंड...

उड़ान के बीच बिगड़ी यात्री की तबीयत, इंडिगो फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान को मेडिकल इमरजेंसी के चलते उतारा गया, यात्री को तुरंत अस्पताल पहुंचाया

मेडिकल इमरजेंसी के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर उतारी गई इंडिगो की फ्लाइट

मेडिकल इमरजेंसी के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर उतारी गई इंडिगो की फ्लाइट

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में यात्रा के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। स्थिति गंभीर होने पर पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित करते हुए विमान को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E-322 दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर क्रू मेंबर्स ने प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया गया। मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए विमान को प्राथमिकता के आधार पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति दी गई। फ्लाइट ने देर रात करीब 12:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। विमान के पहुंचते ही मेडिकल टीम और एंबुलेंस पहले से तैयार थी, जिसने बीमार यात्री को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने और यात्री को चिकित्सा सहायता मिलने के बाद विमान ने करीब एक घंटे बाद फिर से मुंबई के लिए उड़ान भरी।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें