मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / राज्य /

डेढ़ साल के बच्चे ने रचा इतिहास, ‘वन इन...

डेढ़ साल के बच्चे ने रचा इतिहास, ‘वन इन ए मिलियन’ का खिताब

20 सोलर सिस्टम फ्लैश कार्ड 1 मिनट 19 सेकेंड में पहचानकर बनाया रिकॉर्ड

विलोहित गौतम

विलोहित गौतम

चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा निवासी 1 साल 7 महीने के विलोहित गौतम को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने ‘सुपर टैलेंटेड किड’ का खिताब दिया है। दो दिन पहले परिवार को इसका प्रमाण पत्र मिला, जिसमें विलोहित को ‘वन इन ए मिलियन’ यानी 10 लाख में एक बताया गया है।

विलोहित ने 1 साल 4 महीने की उम्र में सौरमंडल से जुड़े 20 फ्लैश कार्ड 1 मिनट 19 सेकेंड में पहचानकर रिकॉर्ड बनाया। उसने 8 ग्रहों को 1 मिनट 4 सेकेंड में पहचानने के साथ ज्यामितीय आकृतियों, भारत का नक्शा, फल-सब्जियां, पशु-पक्षी, वाहन और अंग्रेजी अक्षरों वाले पजल भी हल किए।

पिता सिद्धार्थ चास्टा बिजली इंजीनियर और मां किरण व्यास डेंटिस्ट हैं। करीब 8 महीने की उम्र से विलोहित फलों को पहचानने लगा था। परिवार ने उसकी रुचि को देखते हुए सीखने को खेल का रूप दिया।

रिकॉर्ड के लिए परिवार ने जुलाई में आवेदन कर वीडियो भेजे। संस्था के निर्देश पर स्टॉपवॉच के साथ तीन और वीडियो भेजे गए। माता-पिता का कहना है कि विलोहित के लिए यह उपलब्धि अभी भी सिर्फ एक खेल है।

यह भी पढ़ें