मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / राज्य /

‘दाल-बाटी चूरमा’ पर नहीं मिला जवाब तो नि...

‘दाल-बाटी चूरमा’ पर नहीं मिला जवाब तो नितिन नबीन बोले- ये राजस्थान की आवाज नहीं

जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में Gen-Z से संवाद

मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम भजनलाल शर्मा

मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम भजनलाल शर्मा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को जयपुर दौरे के दौरान बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में Gen-Z युवाओं से बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने राजस्थान के पारंपरिक व्यंजन दाल-बाटी चूरमा का जिक्र करते हुए युवाओं से नारा लगवाया।

नितिन नबीन ने मंच से कहा- “दाल-बाटी चूरमा।” सभागार से अपेक्षित जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दोबारा नारा लगाया और पूछा कि इसके आगे क्या है। इसके बाद कुछ युवाओं ने धीमी आवाज में कहा- “हम राजस्थान के सूरमा।” आवाज कम होने पर नबीन ने कहा कि यह राजस्थान की आवाज नहीं लग रही है। उन्होंने पास बैठे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से हल्के अंदाज में पूछा कि कहीं युवाओं को किसी दूसरी जगह से तो नहीं बुलाया गया है। इसके बाद सभागार में मौजूद युवाओं ने एक साथ “हम राजस्थान के सूरमा” का नारा लगाया। कार्यक्रम में नवीन ने युवाओं से उनके अनुभव और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें