धनतेरस पर मुख्यमंत्री सपरिवार, दीए खरीदने पहुंच गए बाजार
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मानसरोवर बड़ा बाजार में मुख्यमंत्री ने पत्नी और बेटे के साथ की खरीदारी
राजगंगा रिपोर्टर
धनतेरस पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पत्नी और बेटे के साथ खरीदारी करने खुद बाजार पहुंच गए। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में ही स्थित मानसरोवर जयपुर के बड़ा बाजार में सपरिवार दीपावली की खरीदारी कर मुख्यमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को भी साकार किया।
फुटपाथ पर सामान बेचने वालों से खरीदा
उन्होंने फुटपाथ पर दीपक और सजावटी सामान बेचने वालों से खरीदारी की और यूपीई के जरिए पेमेंट किया। सीएम के सोशल मीडिया हैंडल पर फोटो शेयर की बाजारों की रौनक, स्वदेशी उत्पादों की समृद्धि और छोटे व्यापारियों की मुस्कान ही त्योहारों की असली खुशहाली है।
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती
सीएम ने लोगों से अपील की, इस दीपावली स्थानीय उत्पाद अपनाकर अपने व्यापारियों एवं कारीगरों के परिश्रम को सम्मान दें और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करें। सीएम ने लोगों से मिले स्नेह,आत्मीयता एवं अपनत्व के लिए सभी व्यापारियों और नागरिकों का हृदय से आभार माना। सीएम ने सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मां लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।
