मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / आस्था /

बिहार में 10 हजार घाटों पर छठ पूजा का अर...

बिहार में 10 हजार घाटों पर छठ पूजा का अर्घ्य

पुनपुन नदी में डूबे 4 युवक, 3 लापता

बिहार में 10 हजार घाटों पर छठ पूजा

बिहार में 10 हजार घाटों पर छठ पूजा

बिहार में लोकआस्था के महापर्व छठ की छटा देखते ही बन रही थी। पर्व के तीसरे दिन राज्य के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी घाट पर पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने घर पर छठ पूजा की। सोमवार को उगते सूर्य को अर्ध्य के साथ महापर्व का समापन हो गया।

इस बीच पटना के मिर्जापुर गांव में बड़ा हादसा हो गया। घाट की सजावट करने गए चार युवक पुनपुन नदी में डूब गए। रेस्क्यू टीम ने एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

खबरों की अविरल धारा

छठ पर्व के लिए बिहार में इस बार करीब 50 लाख लोग लौटे हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई समेत विदेशों से भी लोग अपने घर पहुंचे। इनमें करीब 40 लाख लोग ट्रेन से, जबकि 10 लाख लोग हवाई जहाज, बस और निजी वाहनों से बिहार आए हैं।

यह भी पढ़ें