मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / आस्था /

योगी आदित्यनाथ और रेखा गुप्ता ने भी की छ...

योगी आदित्यनाथ और रेखा गुप्ता ने भी की छठ पूजा

छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

छठ पूजा

छठ पूजा

देशभर में लोकआस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। चार दिवसीय पर्व के तीसरे दिन व्रतियों ने जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा का समापन हो गया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में गोमती नदी के किनारे पूजा-अर्चना की। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार क्लब में सूर्य को अर्घ्य दिया। उनके साथ मंत्री कपिल मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।

खबरों की अविरल धारा

दिल्ली में करीब 1400 घाटों पर पूजा की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दिल्ली में यमुना घाटों के आसपास रूट डायवर्जन किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पर्व के लिए देश-विदेश से 50 लाख से अधिक लोग घर लौटे हैं। दिल्ली में 16 नवंबर और यूपी में 15 व 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें