मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / आस्था /

जयपुर एनबीसी हरिपुरा दुर्गा विस्तार कॉलो...

जयपुर एनबीसी हरिपुरा दुर्गा विस्तार कॉलोनी के बना छठी मईया पूजा स्थल घाट

अपने गांव शहर से दूर राजधानी जयपुर में बनेंगे कृत्रिम जलाशय, अपने समाज बंधुओ के बीच होगा छठ मईया का गुणगान

डाला छठ महापर्व

डाला छठ महापर्व

जयपुर। कार्तिक मास कई मायनो में खास है पांच दिवसीय दीपोत्सव के साथ ही लोग आस्था, सामाजिक समरसता ,साधना आराधना और सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ की तैयारी शुरू हो चुकी है बिहार समाज मैथिली भोजपुरी छठ पूजा सेवा समिति ट्रस्ट भारत के अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि मूलतः जयपुर में बिहार के प्रवासियों की बड़ी आबादी निवास करती है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजजन जयपुर महानगर में अपनों के बीच जाकर पर्व की खुशियां मनाएंगे । राजस्थान के राजधानी जयपुर में गलता जी तीर्थ, दिल्ली रोड ,प्रताप नगर, मालवीय नगर ,मुरलीपुरा, हरिपुरा दुर्गा विस्तार छठी मईया पूजा स्थल घाट ,विश्वकर्मा ,जवाहर नगर ,आदर्श नगर व अन्य क्षेत्र में डाला छठ महापर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

जगह-जगह साफ सफाई, जलाशय बनाने कि तैयारी 

खबरों की अविरल धारा

मूल रूप से जयपुर में रह रहे प्रवासी बिहारवासी 5 लाख से अधिक व प्रदेश भर में लगभग 30 लाख लोग प्रवासरत है जयपुर में लगभग 60 फ़ीसदी लोग अपने शहर के बीच इस महापर्व को मनाएंगे। समाज के वरिष्ठ सदस्य एवम महामंत्री नोखेलाल महतो जी ने बताया कि छठ महापर्व महिलाओं को अस्तित्व को भी सम्मानित करता है 13 नवंबर नहाय खाय से शुरू होगा वह 16 नवंबर को उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्ध्य अर्पित कर इस महापर्व को संपन्न करेंगे ।

यह भी पढ़ें

छठ महापर्व की नहाय-खाय के साथ शुरुआत