मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / आस्था /

देव दिवाली की पूर्व संध्या पर 21 हजार दी...

देव दिवाली की पूर्व संध्या पर 21 हजार दीपों से जगमगाई हरकी पैड़ी

गंगा आरती के साथ दिखा अद्भुत नजारा

दीपों से जगमगाई हरकी पैड़ी

दीपों से जगमगाई हरकी पैड़ी

हरिद्वार में देव दीपावली की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम हरकी पैड़ी 21 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। हरकी पैड़ी की देखरेख करने वाली संस्था श्री गंगा सभा की ओर से दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य घाट के साथ आसपास के घाटों को भी दीपों से सजाया गया।

23 नवंबर की शाम घाटों पर दीप सजाने की तैयारियां शुरू हो गई थीं। इससे पहले तीर्थ पुरोहितों ने विशेष गंगा आरती की। इसके बाद जैसे ही कतारों में रखे दीप प्रज्ज्वलित हुए, पूरा घाट रोशनी से नहा उठा। मां गंगा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

खबरों की अविरल धारा

दीपोत्सव देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हजारों दीपों के बीच गंगा आरती को खास अनुभव बताया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर का वध करने की खुशी में देवताओं ने दीपावली मनाई थी। इसी स्मृति में देव दीपावली मनाई जाती है।

यह भी पढ़ें