मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / आस्था /

रमा एकादशी पर देवयानी तीर्थ में उमड़े श्...

रमा एकादशी पर देवयानी तीर्थ में उमड़े श्रद्धालु, सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला

देवयानी तीर्थ में रमा एकादशी पर स्नान और पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु

देवयानी तीर्थ में रमा एकादशी पर स्नान और पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु

राजस्थान के सांभरलेक स्थित महाभारत कालीन पौराणिक तीर्थ देवयानी में गुरुवार को रमा एकादशी पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही सरोवर के घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर तक जारी रहा। राजस्थान सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने पवित्र सरोवर में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तीर्थ क्षेत्र के मंदिरों में भगवान विष्णु सहित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया।

खबरों की अविरल धारा

दिनभर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने एकादशी व्रत का संकल्प लिया और दान-पुण्य के कार्यों में भाग लिया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी से पूरा तीर्थ क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

यह भी पढ़ें