मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / आस्था /

फ्लाइट के टिकट पर नजर आया कथावाचक जया कि...

फ्लाइट के टिकट पर नजर आया कथावाचक जया किशोरी का असली नाम 'जया शर्मा'

जयपुर पहुंचीं जया किशोरी, कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पर नजर आईं

कथावाचक और आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी

कथावाचक और आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी

प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी शुक्रवार को कथा कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी के साथ ही एक और बात ने लोगों का ध्यान खींचा। दरअसल, उनके फ्लाइट टिकट पर चर्चित नाम 'जया किशोरी' की जगह असली नाम 'जया शर्मा' दर्ज था।

जया किशोरी एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आईं। उनके साथ सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय प्रशंसकों और यात्रियों के बीच उन्हें देखने की उत्सुकता दिखाई दी। हालांकि, उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की और बिना रुके सीधे अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं। जानकारी के अनुसार, जया किशोरी जयपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आई हैं।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें